🌐 यह लेख अन्य भाषाओं में भी पढ़ें:
English: Sixteen Sanskars (Rituals) – Co-ordination of Ayurveda and spirituality
ગુજરાતી: ષોડશ સંસ્કાર – આયુર્વેદ અને અધ્યાત્મનો સમન્વય
भारतीय संस्कृतिमें आदर्श समाजजीवन वह उसके नींव में है। आदर्श पुरुष, आदर्श परिवार एवं आदर्श समाज के साथ साथ हमारे सांस्कृतिक मूल्यो का आविष्कार पीढीयों तक हो उसके लिये हमारी भारतीय संस्कृति जाग्रत है । आदर्श भारतीय जीवन प्रणाली के पीछे राम-कृष्ण जैसे अवतार और मनु से लेकर वशिष्ठ, वाल्मिकि, पराशर, विश्वामित्र, याज्ञवल्क्य जैसे तपोनिष्ठ ऋषियों का उत्कृष्ट योगदान रहा है । भारतीय जीवन प्रणाली के तहत हर एक परिवारमें आदर्श जीवन प्रणाली का आग्रह रखा जाता था। हर एक परिवार इस संस्कार हेतु प्रयत्नशील था, और उसीका ही परिणाम उस समय पर व्यक्ति, परिवार और समाजमें दीखता था । यही संस्कार के मूल हमारे रंगसूत्रो के भीतर ऐसे सम्मिलीत हो गये है कि उसके परिणम स्वरूप आज इतनी पीढीयों के बाद भी उसके लिये हमारे भीतर एक भाव और जीवन में लाने का आग्रह आज जीर्ण अवस्थामें भी जीवंत है ।
इसी कारण आज भी भारतीय संस्कॄति के लीये जिनको आदर है और जिनके मन संस्कार का महत्व है और संस्कार प्राप्त करने के लिये जिनकी शारिरीक एवं मानसिक तैयारी है; यह पोस्ट उन नवदंपति के लिये आशिर्वादरुप बनी रहेगी ।
भारतीय संस्कृति के अनुसार मनुष्य योनिमें जन्म लेनेवाले प्रत्येक व्यक्ति पर होनेवाले संस्कारो का सुप्रयोजित वर्णन हमारे धर्मग्रंथो में किया गया है और उसके लिए सुस्पष्ट आग्रह भी रखा है ।
गर्भसंस्कार से शुरु करके मृत्यु तक होने वाले सभी संस्कार शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक तीनो पहलू को प्रकाशित करता है । इसलीए जिनके मन मनुष्य जन्म का महत्व है और जो अगली पीढी तक संस्कार सिंचन की इच्छा रखते है; ऐसे जाग्रत पति – पत्निके लिए हमारे ऋषियोंने यह मार्गदशन किया है ।
इन सभी संस्कारो में कई संस्कारो के पीछे आयुर्वेदका आरोग्य का विशेष द्रष्टिकोण छीपा है । इसलिये इसके बारे में विस्तारसे समज बनाना यह हमारी प्राथमिकता रहेगी । यह सभी संस्कारोकी रीति, परंपरा, उनकी गिनतीमें विस्तार के अनुसार फर्क हो सकता है। एक तरीके से देखे तो सभी संस्कार सोलह ही है ऐसा न होते हुए उससे अधिक । गिनती बारे में न सोचते हुए उस संस्कार के पीछे हेतु, समज और रीति को देखना आवश्यक है।
यहां पर हमने विशेषतः बच्चो पर होनेवाले संस्कार पर ध्यान केन्द्रित करने का प्रयत्न है ।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
यह लेख किसके लिए उपयोगी है?
यह लेख विशेषरूप से नवविवाहित दंपतियों के लिए आशीर्वादरूप है, जो गर्भाधान से लेकर बच्चों के पालन तक होने वाले संस्कारों को समझना चाहते हैं।
संस्कारों का आयुर्वेद से क्या संबंध है?
कई संस्कारों के पीछे आयुर्वेद का आरोग्य संबंधी विशेष दृष्टिकोण छिपा है, इसलिए इन्हें केवल धार्मिक नहीं बल्कि स्वास्थ्यवर्धक प्रक्रिया के रूप में भी देखा जाता है।
क्या संस्कारों की संख्या हमेशा सोलह ही होती है?
नहीं, परंपरा और रीति के अनुसार संस्कारों की गिनती में अंतर हो सकता है; गिनती से अधिक महत्वपूर्ण संस्कार के पीछे का हेतु और उद्देश्य है।
संस्कार जीवन के किन पहलुओं को प्रभावित करते हैं?
गर्भसंस्कार से मृत्यु तक होने वाले सभी संस्कार शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक — तीनों पहलुओं को प्रकाशित करते हैं।
इस लेख में मुख्यतः किस पर ध्यान केंद्रित किया गया है?
इस लेख में विशेषतः बच्चों पर होने वाले संस्कारों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
वैद्य निकुल पटेल (बी.ए.एम.एस.)
307, तीसरी मंजिल, शालिन कॉम्प्लेक्स, फरकी लस्सी के ऊपर, कृष्णबाग चार रास्ता, मणिनगर, अहमदाबाद – 380008
समय: सुबह 10:00 से 1:00 और दोपहर 3:00 से 6:30 | शनि–रवि: बंद
📍 क्लिनिक का Location — Google Maps